गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दर्शन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 116 लोगों ने रक्तदान किया
गुरुद्वारा साहिब गौरी शंकर रोड कैंपस में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दर्शन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सर्वप्रथम गुरुद्वारा साहब के ग्रंथि ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू द्वारा गुरु महाराज के समक्ष अरदास की इसके बाद श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक 116 यूनिट रक्त संग्रह किया

गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दर्शन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 116 लोगों ने रक्तदान किया
जमशेदपुर – गुरुद्वारा साहिब गौरी शंकर रोड कैंपस में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दर्शन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सर्वप्रथम गुरुद्वारा साहब के ग्रंथि ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू द्वारा गुरु महाराज के समक्ष अरदास की इसके बाद श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक 116 यूनिट रक्त संग्रह किया
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है इसलिए अधिक से अधिक रक्तदान कर पुण्य के भागी बने
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि मानव सेवा का भी प्रमुख केंद्र है इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय दर्शन सिंह के जीवन पर भी प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया इस मौके पर सेंट्रल कमेटी की ओर से वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू एवं कई अन्य लोग शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्गीय दर्शन सिंह के पुत्र परमजीत सिंह पम्मा गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष हरजीत सिंह लाडी पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह गांधी एडिटर सरबजीत सिंह बाऊ मनजीत सिंह मलटू पलविंदर सिंह गुरजिंदर सिंह पिंटू रविंद्र सिंह जितेंद्र सिंह शालू अमरीक सिंह रेखराज स्वर्ण सिंह जुगनू सिंह जितेंद्र सिंह हैप्पी नौजवान सभा के प्रधान हरमन सिंह इंद्रजीत कौर आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही



