Uncategorized

अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 06 अक्तूबर मंगलवार को होगा भव्य अंताक्षरी आयोजन

महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा द्वारा 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन, आम बागान में भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी। अंताक्षरी के माध्यम से गीत-संगीत के साथ-साथ समाज की संस्कृति, परंपरा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा

अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 06 अक्तूबर मंगलवार को होगा भव्य अंताक्षरी आयोजन

जमशेदपुर- महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा द्वारा 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन, आम बागान में भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी। अंताक्षरी के माध्यम से गीत-संगीत के साथ-साथ समाज की संस्कृति, परंपरा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा

मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं सचिव बबलु अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल संगीत और संस्कृति का संगम नहीं, बल्कि अग्रसेन जयंती की परंपरा को और अधिक जीवंत बनाने का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी जुड़ाव और एकता को मजबूत करते हैं। अंताक्षरी के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत की मधुर झलक नई पीढ़ी तक पहुंचेगी और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शाखा के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया कि अंताक्षरी प्रतियोगिता को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के बीच गीत-संगीत की रोचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आयोजन को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महासचिव बबलू अग्रवाल के साथ संयोजिकाएं संजना अग्रवाल, सुशीला संघी, सीमा जवानपुरिया, कविता अग्रवाल एवं अंजू चेतानी सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!