ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब काशीडीह में मिट्टी की हंडियों से सजा दुर्गापूजा पंडाल
झारखण्ड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबु लाल मरांडी और डीबी सुंदर रामम टाटा स्टील में उपाध्यक्ष - कॉर्पोरेट सेवाएं 13 मंगलवार को सायं छह बजे करेंगे उदघाटन

जमशेदपुर- ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब काशीडीह में मिट्टी की हंडियों से सजा दुर्गापूजा पंडाल

झारखण्ड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबु लाल मरांडी और डीबी सुंदर रामम टाटा स्टील में उपाध्यक्ष – कॉर्पोरेट सेवाएं 13 मंगलवार को सायं छह बजे करेंगे उदघाटन

जमशेदपुर- काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा पर अनूठा और आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है पंडाल की पूरी आंतरिक और बाहरी सजावट पारंपरिक मिट्टी की हंडियों से की गयी है जो श्रद्धालुओं को प्रकृति और प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का संदेश दे रही है इस पंडाल और मेले का उदघाटन 13 अक्टूबर को झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी और टाटा स्टील के डीबी सुंदर रामम टाटा स्टील में उपाध्यक्ष – कॉर्पोरेट सेवाएं 13 मंगलवार को सायं छह बजे संयुक्त रूप से करेंगे
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने आज काशीडीह दुर्गापूजा मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और नयी पीढ़ी को अपनी समृद्धि परंपरा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह थीम चुनी गयी है उन्होंने स्पष्ट किया कि क्लब किसी भी पंडाल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा, क्योंकि शहर के सभी 300 से अधिक पूजा पंडाल अपने आप में श्रेष्ठ हैं अभय सिंह ने पंडाल और मेले में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन से सुरक्षा और सुगम यातायात के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की उन्होंने दिन में प्रवेश निषेध लागू करने, पंडाल में महिला वालंटियर तैनात करने और पूजा के दौरान मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य स्थगित रखने की अपील की श्री सिंह ने महिला श्रद्धालुओं से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे लोग जेवरात पहन कर दुर्गापूजा मैदान में ना आवें श्री सिंह ने एक आग्रह विशेष रूप से किया है कि महिला वा पुरुष दोनों श्रद्धालुओं से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के पाकेट में घर का पता और मोबाईल नंबर वा फोन नंबर जरूर लिख कर डाल दें जिससे गुम होने पर उस बच्चे को लिखे पते पर खोज कर वालंटियर के द्वारा पहुंचाया जा सकता है श्री सिंह ने कहा कि हमलोगों ने दुर्गापूजा के मद्देनजर टाटा स्टील के अधिकारियों से मिलकर काशीडीह के हर सड़क को चुस्त दुरुस्त किया जाय इस पर टाटा स्टील ने पुरा जोरशोर से सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है इसके लिए टाटा स्टील को बधाई दी है
संवाददाता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल, शयाम खंडेलवाल, सत्येंद्र पासवान , कन्हैया पुष्टि, नीलेश सिंह और बबलू नायक उपस्थित थे


