Uncategorized

श्री शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से हुई कलश स्थापना, देवी भागवत पाठ एवं तप-साधना प्रारंभ

साकची श्री श्री शीतला माता मंदिर, साकची के पावन प्रांगण में नवरात्रि के शुभारंभ पर अभिजीत मुहूर्त में पंडित अभिषेक बाजपेई एवं उनके सहयोगी निखिल शुक्ला के दिशा-निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश स्थापना संपन्न हुई। इसके साथ ही मां भगवती की आराधना, पूजा-पाठ, देवी भागवत पाठ एवं विशेष तप-साधना का शुभारंभ किया गया, जो महानवमी तक निरंतर चलेगा नवरात्रि के प्रथम दिन से ही मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ श्रद्धालु पूजा-अर्चना, मंत्र-जप, पाठ एवं साधना में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा

श्री शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से हुई कलश स्थापना, देवी भागवत पाठ एवं तप-साधना प्रारंभ

जमशेदपुर- साकची श्री श्री शीतला माता मंदिर, साकची के पावन प्रांगण में नवरात्रि के शुभारंभ पर अभिजीत मुहूर्त में पंडित अभिषेक बाजपेई एवं उनके सहयोगी निखिल शुक्ला के दिशा-निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश स्थापना संपन्न हुई। इसके साथ ही मां भगवती की आराधना, पूजा-पाठ, देवी भागवत पाठ एवं विशेष तप-साधना का शुभारंभ किया गया, जो महानवमी तक निरंतर चलेगा

नवरात्रि के प्रथम दिन से ही मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ श्रद्धालु पूजा-अर्चना, मंत्र-जप, पाठ एवं साधना में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा

सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से आग्रह है कि वे नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना में सहभागी बनें तथा पुण्य के भागी बनें। सभी श्रद्धालु धार्मिक मर्यादा बनाए रखते हुए पूरे भक्तिभाव से पूजा-पाठ एवं साधना में सम्मिलित होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

अनुष्ठान में मुख्य रूप से पूजा के लाइसेंसी एवं सचिव पंडित रितेश बाजपेयी उपस्थित रहे। यजमान के रूप में संतोष सिंह, रामबाबू सिंह, निर्मल सिंह, अमन बाजपेयी, मनोज दास, गणेश गोप, सागर चौबे एवं चंडी मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!