Uncategorized

त्योहार में जाम नहीं, सुरक्षित सफर चाहिए! मानगो पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री को लेकर सौरभ विष्णु की मांग

सौरभ विष्णु, अध्यक्ष जन विकास मंच एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, ने उपायुक्त से मांग की है कि दुर्गा पूजा की भीड़ को देखते हुए मानगो पुल और उससे जुड़े मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री तुरंत लागू की जाए और उसका सख्ती से पालन कराया जाए। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे से मानगो पुल पर भीषण जाम लगा, जो करीब दो घंटे तक बना रहा। समाचारों के अनुसार इस दौरान एक एंबुलेंस लंबे समय तक फंसी रही और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले लोग और व्यापारी घंटों परेशान रहे। मानगो पुल पर जाम अब लगभग रोज की बात हो गई है, और दुर्गा पूजा की खरीदारी व पंडाल दर्शन की भीड़ के साथ यह और बढ़ेगी

त्योहार में जाम नहीं, सुरक्षित सफर चाहिए! मानगो पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री को लेकर सौरभ विष्णु की मांग

जमशेदपुर – सौरभ विष्णु, अध्यक्ष जन विकास मंच एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, ने उपायुक्त से मांग की है कि दुर्गा पूजा की भीड़ को देखते हुए मानगो पुल और उससे जुड़े मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री तुरंत लागू की जाए और उसका सख्ती से पालन कराया जाए।

शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे से मानगो पुल पर भीषण जाम लगा, जो करीब दो घंटे तक बना रहा। समाचारों के अनुसार इस दौरान एक एंबुलेंस लंबे समय तक फंसी रही और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले लोग और व्यापारी घंटों परेशान रहे। मानगो पुल पर जाम अब लगभग रोज की बात हो गई है, और दुर्गा पूजा की खरीदारी व पंडाल दर्शन की भीड़ के साथ यह और बढ़ेगी।

सौरभ विष्णु ने कहा कि मानगो पुल शहर को मानगो, डिमना और एनएच-33 से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है और इसी रास्ते से मरीज एमजीएम अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 13 सितंबर को एग्रिको चौक पर नो-एंट्री के बावजूद घुसे एक भारी वाहन की चपेट में आकर मानगो के एक पिता और उनके 13 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी। इस विषय पर वे यातायात उपाधीक्षक से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी भी मांग चुके हैं।

उपायुक्त से की गई मांगें:
1. दुर्गा पूजा के दौरान मानगो पुल, मानगो चौक और उससे जुड़े मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू हो, और स्कूल व दफ्तर के व्यस्त समय में भी इसका पालन हो।
2. नो-एंट्री का समय, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल पहले से सार्वजनिक किए जाएं, ताकि लोग योजना बनाकर निकल सकें।
3. मानगो पुल के दोनों छोर, मानगो चौक और डिमना चौक पर पर्याप्त यातायात पुलिस तैनात हो, और नो-एंट्री तोड़ने वाले वाहनों पर तुरंत कार्रवाई हो।
4. एमजीएम अस्पताल तक एंबुलेंस के लिए अलग से खुला रास्ता सुनिश्चित किया जाए।
5. मानगो फ्लाईओवर का जो हिस्सा दुर्गा पूजा से पहले खोलने की बात कही गई थी, उसकी स्थिति स्पष्ट की जाए।
सौरभ विष्णु ने कहा कि त्योहार खुशी का समय है, लेकिन अगर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस जाए तो वह किसी परिवार के लिए जीवन-मरण का सवाल बन जाता है। नो-एंट्री का नियम कागज पर पहले से है; जरूरत उसे सड़क पर लागू करने की है। प्रशासन पूजा से पहले समय-सारिणी घोषित करे और पुल के दोनों छोर पर सख्ती दिखाए, तो लाखों लोगों की परेशानी कम हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!