Uncategorized

जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता कल करेंगे कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शन की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बनाई रणनीति

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा सोमवार को कांग्रेस सांसद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगा। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर प्रस्तावित इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस नेतृत्व से मामले में जवाबदेही तय करने तथा मणिपुर से कांग्रेस के सांसद, पूर्व प्रोफेसर डॉ अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाएगा। प्रदर्शन को व्यापक और प्रभावी बनाने और महिला कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता कल करेंगे कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शन की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बनाई रणनीति

जमशेदपुर- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा सोमवार को कांग्रेस सांसद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगा। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर प्रस्तावित इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस नेतृत्व से मामले में जवाबदेही तय करने तथा मणिपुर से कांग्रेस के सांसद, पूर्व प्रोफेसर डॉ अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाएगा। प्रदर्शन को व्यापक और प्रभावी बनाने और महिला कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला प्रभारी बबन गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलु मछुआ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सोमवार के प्रदर्शन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि छात्राओं से जुड़े इतने गंभीर मामले पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी सवाल खड़े करती है। महिला सम्मान और न्याय की बात करने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को इस प्रकरण पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा इस मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांगते हुए संबंधित सांसद के विरुद्ध कार्रवाई, गिरफ्तारी और सांसद पद से बर्खास्तगी की मांग करेगा।

सुबह 11 बजे जी टाउन क्लब मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब मैदान के समीप एकत्रित होंगे। यहां से कांग्रेस मुख्यालय (तिलक पुस्तकालय) की ओर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर विरोध को मजबूती देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और न्याय से जुड़े विषयों पर जवाबदेही आवश्यक है।

बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रूबी झा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री रेणु सिन्हा, संगीता लोधी, नीनू कुदादा, सीमा जायसवाल, संध्या नंदी, मिनी सिंह, नामता मुक्ता, सीमा मंडल, गौरी कुमारी, गुलेश देवी, सीमा दास, संगीता शर्मा, मीणा शर्मा, मीणा राउत, प्रमिला देवी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!