वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब ने कहा कि जल्द लागू होगा ऑटोमैटिक चालान सिस्टम, डोबो में बनेगा पुलिस पिकेट
शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार भी किया जा चुका है। यह जानकारी जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतशाम वकारिब ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में चैम्बर सदस्यों के साथ हुई बैठक में दी चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में हुई बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने बताया कि शहर में दो नए पुलिस पिकेट बनाए जाएंगे। इनमें से एक पिकेट डोबो पुल के पास बनाया जाएगा

वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब ने कहा कि जल्द लागू होगा ऑटोमैटिक चालान सिस्टम, डोबो में बनेगा पुलिस पिकेट

जमशेदपुर- शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार भी किया जा चुका है। यह जानकारी जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतशाम वकारिब ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में चैम्बर सदस्यों के साथ हुई बैठक में दी
चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में हुई बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एस एस पी डॉ. एहतशाम वकारिब ने बताया कि शहर में दो नए पुलिस पिकेट बनाए जाएंगे। इनमें से एक पिकेट डोबो पुल के पास बनाया जाएगा।

इसके अलावा शहर के प्रमुख गोलचक्करों पर उचित और स्पष्ट साइनेज लगाने के प्रस्ताव पर भी काम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को मार्ग और ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।
बैठक में शहर के करीब 10 प्रमुख ट्रैफिक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें स्कूल खुलने और छुट्टी के समय होने वाले ट्रैफिक जाम को प्रमुख समस्या के रूप में उठाया गया
चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर में बाईपास सड़क नहीं होने के कारण भारी वाहन और टाटा स्टील प्लांट से जुड़ा ट्रैफिक शहर के बीच से होकर गुजरता है। इससे कई इलाकों में नो-एंट्री और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
स्कूल के समय गोलचक्करों पर लगने वाले जाम से राहत के लिए संबंधित स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग भी रखी गई। इस पर एस एस पी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
एस एस पी डॉ. एहतशाम वकारिब ने बैठक में डायल 112 की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम करीब 8 मिनट है। शिकायतों और पुलिस कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है।
आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। एस एस पी ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा आयोजन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।
एस एस पी ने कहा कि शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शहर की आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए चैम्बर के सदस्यों और उनके सीएसआर सहयोग का उपयोग किया जाएगा
बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और शहर में पुलिस की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अंत में चैम्बर सदस्यों एवं व्यवसायियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सवाल एवं सुझाव रखे, जिनका वरीय पुलिस अधीक्षक ने जवाब दिया। चैम्बर ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग एवं संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मानव केडिया, मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, चन्द्रकांत जटाकिया, मुकेश शर्मा, सतीश सिंह, संजय मिश्रा, अरूण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में व्यवसायी उद्यमी एवं चैम्बर सदस्य उपस्थित थे।



