Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। बन्ना गुप्ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि "मन्नान मलिक का निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सरल, सौम्य, जनहित के प्रति समर्पित एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया

पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर- झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

बन्ना गुप्ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि “मन्नान मलिक का निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सरल, सौम्य, जनहित के प्रति समर्पित एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया

उन्होंने कहा कि मन्नान मलिक का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!