विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु युद्धस्तर पर शुरू हुआ कार्य, लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर लाइन ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बुधवार से युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। बरसात के दौरान भारी जलजमाव से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पिछले दिनों टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की थी

विधायक पूर्णिमा साहू के पहल पर भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु युद्धस्तर पर शुरू हुआ कार्य, लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर लाइन ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बुधवार से युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। बरसात के दौरान भारी जलजमाव से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पिछले दिनों टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। विधायक के प्रयासों के परिणामस्वरूप, बुधवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के वेस्ट वाटर एवं पब्लिक हेल्थ विभाग की दोनों टीमें अत्याधुनिक मशीनों, सफाईकर्मियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि माननीय विधायक ने बस्तीवासियों को जलजमाव से स्थायी निजात दिलाने का भरोसा दिया था, जिसके तहत अब तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बस्तीवासियों से भी अपील की कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें और नालियों में कचरा आदि न फेंकें।
वहीं स्थानीय निवासियों ने समस्या के प्रभावी समाधान हेतु विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता और संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया।


