Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

15 अगस्त से पहले डुमरिया में 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड के अस्पताल का होगा उदघाटन- विधायक संजीव सरदार

डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ - विधायक

15 अगस्त से पहले डुमरिया में 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड के अस्पताल का होगा उदघाटन- विधायक संजीव सरदार

डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ – विधायक

डुमरिया- पोटका विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 30 बेड के अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया।

9.5 लाख रुपये की लागत से सीएचसी को मिली बिजली शव वाहन भी जल्द मिलेगा – विधायक

विधायक ने अस्पताल के लिए एक शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। वहीं अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने बताया कि करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से बिजली आपूर्ति का कार्य लगभग पूरा होने को है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि अस्पताल परिसर तक बिजली आपूर्ति शुरू करने के साथ ट्रांसफॉर्मर तक भूमिगत केबल बिछाने का कार्य एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=awizLwYo6wIjxWxC

डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को होगा फायदा

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को इस अस्पताल के शुरू होने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल को जल्द से जल्द पूरी तरह तैयार कर जनता को समर्पित करना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद 15 अगस्त से पहले नए अस्पताल का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। अस्पताल के शुरू होने से डुमरिया क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीएचसी प्रभारी डॉ पाराव माझी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष बारी, मिर्ज़ा सोरेन, भगत बास्के आदि मौजूद थे.







Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!