साउथ पॉइंट स्कूल में “युवा संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया
साउथ पॉइंट स्कूल में युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्या, ज्ञान एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल द्वारा अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री चमन सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा विद्यार्थियों के प्रेरक वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया

साउथ पॉइंट स्कूल में “युवा संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया
जमशेदपुर – साउथ पॉइंट स्कूल में युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्या, ज्ञान एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल द्वारा अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री चमन सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा विद्यार्थियों के प्रेरक वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा पंच परिवर्तन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर विशेष जोर दिया। श्री चमन जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाए और उसे परिवार के सदस्य की तरह बड़ा होने तक उसकी देखभाल करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि श्री आकाश ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता ही बच्चों के सच्चे मित्र और मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर शिवम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, विशिष्ट अतिथि, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।


