Uncategorized

टाटानगर से राजस्थान की यात्रा होगी और सुगम

जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात शालीमार–उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20971/20972) का टाटानगर से परिचालन सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बिद्युत बरण महतो को पत्र भेजकर जानकारी दी है। सांसद श्री महतो ने पूर्व में रेल मंत्री से इस ट्रेन का फेरा बढ़ाने का आग्रह किया था

टाटानगर से राजस्थान की यात्रा होगी और सुगम

जमशेदपुर- जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात शालीमार–उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20971/20972) का टाटानगर से परिचालन सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बिद्युत बरण महतो को पत्र भेजकर जानकारी दी है। सांसद श्री महतो ने पूर्व में रेल मंत्री से इस ट्रेन का फेरा बढ़ाने का आग्रह किया था।

फेरा बढ़ाए जाने पर सांसद विधुत वरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जमशेदपुर एवं आसपास के यात्रियों के साथ-साथ राजस्थान आने-जाने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास—यही संकल्प, यही प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!