Uncategorized

चौबीस अगस्त को चौथे सोमवारी पर जंबू अखाड़ा द्वारा पंचम भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी ,5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक

आगामी 24 अगस्त 2026 को पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवारी के अवसर पर जंबू अखाड़ा द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 24 अगस्त को पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवारी के अत्यंत पावन पुनीत अवसर पर अखाड़ा द्वारा भव्य जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा जंबू अखाड़ा कमेटी के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणवीर मंडल के नेतृत्व में निकाली जाएगी

चौबीस अगस्त को चौथे सोमवारी पर जंबू अखाड़ा द्वारा पंचम भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी ,5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक

जमशेदपुर – आगामी 24 अगस्त 2026 को पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवारी के अवसर पर जंबू अखाड़ा द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 24 अगस्त को पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवारी के अत्यंत पावन पुनीत अवसर पर अखाड़ा द्वारा भव्य जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा जंबू अखाड़ा कमेटी के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणवीर मंडल के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में शहर के भुइंयाडीह, नंद नगर, छाया नगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर बागुन्हातू, बारिडीह, बिरसानगर, जुगसलाई, नामदा बस्ती, केबुल टाउन, सीतारामडेरा ,भालूबासा , बागान एरिया, बर्मामाइंस , परसुडीह ,टेल्को ,सोनारी ,बागबेड़ा समेत विभिन्न जगहों से बस के माध्यम से महिलाएं मंदिर परिसर मे सुबह 7 बजे आएँगी ,जहां उन्हें कलश, पुष्प और बेलपत्र दिया जाएगा। उसके बाद सभी महिलाओं को बस के माध्यम से स्वर्णरेखा नदी तट तक ले जाया जाएगा। स्वर्णरेखा घाट पर सभी महिलाएं नदी से जल भरके और संकल्पित होकर मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर होते हुए, एमजीएम हॉस्पिटल, बाराद्वारी अपेक्स हॉस्पिटल, कुम्हारपाड़ा होते हुए पुनः मंदिर परिसर भालुबासा पहुंचेगी इस यात्रा में एक सेट डंका बाजा, एक सेट सिंग बाजा, एक अनाउंसिंग वाहन, एक डीजे वाहन, झांकी वाहन जिसपर भगवान शिवजी का अर्धनारीश्वर स्वरुप, भगवान श्रीराम जी द्वारा रामेश्वरम में पूजन करते हुए एवं भस्म आरती की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही एक अलग गाड़ी में जमशेदपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका के द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। तत्पश्चात सभी कलशधारी महिलाएं बाबा लिंगेश्वर नाथ पर जल अर्पण करेंगी। मंदिर कमेटी द्वारा विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जलाभिषेक के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है। जम्बू अखाड़ा कमेटी द्वारा जलाभिषेक के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच अल्पाहार, फलाहार एवं पैकिंग प्रसाद की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ शुद्ध शीतल जल, शरबत एवं चाय की भी व्यवस्था शिव भक्तों के लिए की जायेगी। इस अवसर पर शहर के गणमान्य, समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस भव्य जलाभिषेक यात्रा में प्राथमिक उपचार हेतु डॉक्टर जे के शर्मा साथ में रहेंगे। फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमन यंत्र भी इस यात्रा में साथ रहेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, अध्यक बृज किशोर, अभिजीत घोष, गौतम धर, संजय गुप्ता, संजय हजारी, जगजीत सिंह सोनू, गोविंद सिंह चंदेल, विपुल पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!