Uncategorized

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आदित्यपुर स्थित आई-टाइप में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह को अपना मार्गदर्शक व राजनीतिक गुरु मानते हुए उनका पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया

मुख्य अतिथि अजय सिंह ने युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवा पीढ़ी को भटकाव और नशे की लत से बचाना है। एक नशा मुक्त, संस्कारवान और जागरूक युवा ही आत्मनिर्भर समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है

आदित्यपुर- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आदित्यपुर स्थित आई-टाइप में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह को अपना मार्गदर्शक व राजनीतिक गुरु मानते हुए उनका पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

​

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय सिंह ने युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवा पीढ़ी को भटकाव और नशे की लत से बचाना है। एक नशा मुक्त, संस्कारवान और जागरूक युवा ही आत्मनिर्भर समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब राजनीति में मूल्यों की गिरावट देखी जा रही है, ऐसे समय में युवाओं को चरित्र निर्माण और निस्वार्थ समाज सेवा के सिद्धांतों से जोड़ना हर वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता का दायित्व है।
​कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने अजय सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी उनके लिए एक आदर्श प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित व जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर खुर्शीद आलम, दीपक महतो, विशाल सिंह, रामचंद्र चाकी, कुंदन राय, राजा बावरी, विधान महतो, युवराज सिंह, देवराज महतो, अभिषेक चौरसिया, सनी महतो, सोनू गोराई और आफताब आलम समेत बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!