Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में कृत्रिम अंग एवं दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पॉल, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद

जमशेदपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में कृत्रिम अंग एवं दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पॉल, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें हियरिंग मशीन, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित अन्य आवश्यक सहायता उपकरण शामिल थे। सहायता उपकरण पाकर उनके चेहरे पर अलग ही प्रकार की प्रसन्नता और आनंद का भाव झलक रहा था। इस दौरान बहुत ही भावुक क्षण देखने को मिला जब एक 8 वर्षीय बच्ची ने हियरिंग मशीन लगाकर वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यदि किसी परिवार में कोई व्यक्ति मानसिक अथवा शारीरिक रूप से दिव्यांग है, तो उसे सहयोग और सम्मान के साथ आगे बढ़ने में मदद करना पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है। हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति इसी सामाजिक दायित्व को सेवा के माध्यम से साकार करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वितरित किए जा रहे कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र ‘जनसेवा से देशसेवा’ है और इसी भावना को केंद्र में रखकर संस्था जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करे और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएं दीं।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्पूर्ण जीवन ‘जनसेवा से देशसेवा’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने को प्राथमिकता दी है। दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयास भी इसी सेवा-भावना को आगे बढ़ाने का कार्य हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम उनके सेवा-संकल्प की भावना के अनुरूप है। उन्होंने हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं के प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी पिछले 10 वर्षों से पूरे झारखंड में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि किसी भी दिव्यांगजन को अपने दैनिक जीवन में सहायता के अभाव में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रत्येक माह की 5 और 25 तारीख को सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस दौरान पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल, डीएसए डॉ कमलेश कुमार, सरदार शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, संस्था के अध्यक्ष बी.के. शर्मा, सचिव बिनोद कसेरा, अमित नागलिया, राजेश कुमार सिंह, सुशील सिंघानिया, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रेम झा, संदीप शर्मा बौबी, अमित मिश्रा, सुशांत पांडा, सुदीप्तो डे राणा, अनमोल वर्मा, सौरव श्रीवास्तव समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!