कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान, समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से कदमा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा बाजार की दुकानों के किराए में की गई वृद्धि के संबंध में व्यापारियों को जानकारी देना और उन्हें एकजुट करना था

कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान, समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी


जमशेदपुर- जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से कदमा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा बाजार की दुकानों के किराए में की गई वृद्धि के संबंध में व्यापारियों को जानकारी देना और उन्हें एकजुट करना था।


अभियान के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाजार की विभिन्न दुकानों का दौरा कर व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान दुकानदारों के बीच पम्पलेट वितरित किए गए और किराया वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों को बताया गया कि बढ़े हुए किराए का असर छोटे एवं मध्यम वर्ग के कारोबारियों पर पड़ सकता है, इसलिए इस मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचानी होगी।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=iZEwrKUbFo9UIPr8
जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि जेएनएसी द्वारा बढ़ाए गए किराए को लेकर व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने प्रशासन और जेएनएसी को इस मामले में व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए एक महीने का समय दिया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=LYb6N2AtaucsKlnC
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना है। इसके लिए लगातार व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और एसोसिएशन के प्रयासों का समर्थन किया


