Uncategorized

जमशेदपुर बौद्ध विहार में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर 1 अक्टूबर से

बोधि सोसाइटी बौद्ध विहार, साकची में होगा आयोजन; मानसिक तनाव से मुक्ति और आंतरिक शांति पर रहेगा जोर

जमशेदपुर बौद्ध विहार में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर 1 अक्टूबर से

बोधि सोसाइटी बौद्ध विहार, साकची में होगा आयोजन; मानसिक तनाव से मुक्ति और आंतरिक शांति पर रहेगा जोर

जमशेदपुर- मन की शांति, मानसिक तनाव से मुक्ति तथा आध्यात्मिक सुख एवं शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से बोधि सोसाइटी, बौद्ध विहार, साकची, जमशेदपुर की ओर से 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर का आयोजन बौद्ध विहार में किया जा रहा है। यह शिविर 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। उक्त जनकारीआ बौद्ध भिक्षु भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेर ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए विपश्यना ध्यान की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक साधना से परिचित कराया जाएगा। भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेर ने बताया कि विपश्यना जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण साधना है, जो मन की चंचलता और अशांति को कम कर आंतरिक शांति एवं संतुलन प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। शिविर में साधकों को नियमित ध्यान, आत्मनिरीक्षण और मन की प्रकृति को समझने की प्रक्रिया से गुजरने का अवसर मिलेगा। शिविर का संचालन संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रशिक्षित विपश्यना ध्यान आचार्य पराग पटेल व उनके साथ सहायक आचार्य कोलकाता से डॉ. तापस बरुआ मार्गदर्शन दर्शन प्रदान करेंगे। बोधि सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने स्पष्ट किया है कि शिविर में सीमित सीटें उपलब्ध हैं व निःशुल्क रहेगा, इसलिए प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक साधक भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेर +91 7501075876, भदंत परमानंद भिक्षु +91 9334983467 से संपर्क कर पंजीकरण कर सकते हैं। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ एवं महासचिव साधन बरुआ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!