Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने रथ यात्रा सेवा शिविर लगाया

बाराद्वारी स्थित गांधी नगर से निकलने वाला जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा सेवा शिविर लगा कर रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को चना, गुड, शर्वत , बिस्कुट और चाॅकलेट का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में सेवा शिविर में आकर विश्वकर्मा समाज के सेवादारों के द्वारा सेवा का ग्रहण कर आनंदित हुए

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने रथ यात्रा सेवा शिविर लगाया

जमशेदपुर- आज बाराद्वारी स्थित गांधी नगर से निकलने वाला जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा सेवा शिविर लगा कर रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को चना, गुड, शर्वत , बिस्कुट और चाॅकलेट का वितरण किया गया।

हजारों की संख्या में सेवा शिविर में आकर विश्वकर्मा समाज के सेवादारों के द्वारा सेवा का ग्रहण कर आनंदित हुए। ज्ञातव्य हो कि गांधी नगर से निकलने वाले रथ यात्रा के रास्ते में एक भी सेवा शिविर नहीं लगाई जाती थी। इस बार जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के द्वारा यह शिविर लगाकर इस रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को बहुत बडी राहत देने का काम किया गया। इस सेवा शिविर का संचालन जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का क्षेत्रीय ईकाई साकची क्षेत्र ने किया‌

इस अवसर पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के केन्द्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, संरक्षक सदस्य, महिला कमिटी ,युवा साथी गण एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस शिविर में स्थानीय लोग भी सेवा भाव से सेवा देने के लिए तत्पर दिखे। विश्वकर्मा समाज ऐसे अवसरों पर शिविर लगाकर समाजिक सेवा के लिए हमेशा उत्साहित रहता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!