झारखण्ड प्रदेश सेवादल कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत के अध्यक्षता में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में झण्डोतोलन कार्यक्रम मुख्य अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू ने कांग्रेस पार्टी का चरखाछाप झण्डा फहराकर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ
इस अवसर पर राष्ट्र गीत,राष्ट्र गान, ध्वज गीत, वंदे मातरम, झण्डा उॅचा रहे, जन गन मन गाया गया। शिविर कार्यक्रम के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य रीढ़ है। सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन और सेवा कार्य के लिए जाने जाते है। आप सभी पांच दिनों तक सच्चे दिल से प्रशिक्षण प्राप्त करें

जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश सेवादल कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत के अध्यक्षता में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में झण्डोतोलन कार्यक्रम मुख्य अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू ने कांग्रेस पार्टी का चरखा छाप झण्डा फहराकर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ

इस अवसर पर राष्ट्र गीत,राष्ट्र गान, ध्वज गीत, वंदे मातरम, झण्डा उॅचा रहे, जन गन मन गाया गया।
शिविर कार्यक्रम के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य रीढ़ है। सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन और सेवा कार्य के लिए जाने जाते है। आप सभी पांच दिनों तक सच्चे दिल से प्रशिक्षण प्राप्त करें।

विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि अब सेवादल पूर्वी सिंहभूम में बहुत मजबूत हो रहा है। सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का संदेश आमजनता तक पहुंचाने का कार्य करे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी देश भर में आंदोलन चला रहे है। उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने के कार्य में जुट जाए।
सम्मानित अतिथि जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि सेवादल जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बहुत सराहनीय कदम उठाए है। इसी से कांग्रेस पार्टी ग्राम स्तर पर मजबूत होगी
शिविर को प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने का कार्य की जाएगी, प्रशिक्षण शिविर प्रखण्ड स्तर पर भी आयोजित की जाएगी
जिला सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने कहा कि पांच दिनों तक सेवादल के सदस्य सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथि जिला उपाध्यक्ष (संगठन) लक्ष्मण, महिला अध्यक्ष सेवादल, अमरजीत नाथ मिश्र, लक्की शर्मा, रेणु मिश्रा जिला चेयरमैन महिला सेवादल, बिक्रम झा, आनन्द सेनापति आदि अन्य कई लोग सम्मिलित थे



