Uncategorized

हजूर साहब यात्रा की सकुशल वापसी और चेतना मार्च की सफलता पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा में शुकराना अरदास एवं सम्मान समारोह आयोजित

नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा साहिब में रंगरेटा महासभा एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की तीर्थयात्रा के सकुशल संपन्न होने और शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े पर आयोजित 'चेतना मार्च' की अपार सफलता के उपलक्ष्य में 'शुकराना अरदास' एवं सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया

हजूर साहब यात्रा की सकुशल वापसी और चेतना मार्च की सफलता पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा में शुकराना अरदास एवं सम्मान समारोह आयोजित

जमशेदपुर- नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा साहिब में रंगरेटा महासभा एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की तीर्थयात्रा के सकुशल संपन्न होने और शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े पर आयोजित ‘चेतना मार्च’ की अपार सफलता के उपलक्ष्य में ‘शुकराना अरदास’ एवं सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गुरु महाराज के चरणों में शुकराना अरदास की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित संगतों ने नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे हरेक वर्ष चेतना मार्च में इसी श्रद्धा, उत्साह और समर्पण के साथ शामिल होंगे।
सहयोगियों और समाजसेवियों को मिला सम्मान
बीते 2 सितंबर को रंगरेटा महासभा के बैनर तले हजूर साहब के दर्शन हेतु रवाना हुआ 500 श्रद्धालुओं का जत्था सकुशल वापस लौटा है। इस यात्रा को सुगम और सफल बनाने में सहयोग देने वाली प्रमुख शक्तियों को नामदा बस्ती गुरुद्वारा में ‘स्रोपा’ (सरधना) भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की उत्कृष्ट व्यवस्था करने पर सरदार शैलेंद्र सिंह के दामाद सतबीर सिंह गोल्डी, पूजा कौर एवं दयालबंद गुरुद्वारा कमेटी को सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान सरदार शैलेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। इसके अलावा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) और सेंट्रल स्त्री सभा के पदाधिकारियों व समाजसेवियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
धार्मिक यात्राओं से बन रही नई आध्यात्मिक पहचान- मनजीत सिंह गिल
रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल ने यात्रा में सहयोग करने वाले सभी संस्थाओं व गुरु-संगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “गुरु महाराज की असीम कृपा से हर साल संगतों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। इस वर्ष लगभग 500 श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर एक इतिहास रचा है और आने वाले वर्षों में यह संख्या हजारों में पहुंचेगी। महासभा द्वारा तीर्थयात्रियों के रहने, खाने-पीने और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। गुरु घर की सेवा और संगतों की देखभाल करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।
महासभा के प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी: सरदार शैलेंद्र सिंह
समारोह में पहुंचे सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने महासभा की सराहना करते हुए कहा कि रंगरेटा महासभा हर साल श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कराकर धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। श्रद्धालुओं को यात्रा कराने में महासभा का प्रबंधन और व्यवस्था बेहद उल्लेखनीय रही है।
वहीं सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने संगतों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े पर निकलने वाले चेतना मार्च और धार्मिक यात्राओं के लिए श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधाएं व व्यवस्थाएं प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम का संचालन और प्रमुख उपस्थितियाँ
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह ने किया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से सरदार शैलेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह मुखे, त्रिलोक सिंह, जसवीर सिंह पदरी, गुरदीप सिंह काके, रणजीत सिंह, साहब सिंह, सोनी, गुरदयाल सिंह मनवाल, कमलजीत कौर (चेयरमैन, सेंट्रल स्त्री सभा), बलविंदर कौर, आशा कौर, जसवीर कौर, कमलजीत कौर, किरण कौर, बलजीत कौर पाली कौर, किरणदीप कौर, चरणजीत कौर, रिंकी कौर, इंद्रजीत कौर, राज कौर, रामजीत कौर सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!