Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बीएड प्रवेश परीक्षा में हंगामा समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, केंद्र के बाहर विरोध

बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को शहर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया

बीएड प्रवेश परीक्षा में हंगामा समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, केंद्र के बाहर विरोध

जमशेदपुर- बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को शहर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया।
इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने गेट कूद कर परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10:15 बजे निर्धारित था, जबकि परीक्षा 10:30 बजे शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही कॉलेज परिसर पहुंच गए थे, लेकिन प्रवेश द्वार पर दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। छात्रों का आरोप है कि गेट पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जिससे समय लगातार बीतता गया।

अभ्यर्थियों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले कई छात्रों को जल्दबाजी में प्रवेश दे दिया गया, जबकि कुछ अन्य छात्रों को बाहर ही रोक दिया गया। इसी बात को लेकर छात्रों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना था कि जब कुछ अभ्यर्थियों को अंतिम समय में प्रवेश दिया गया, तो उन्हें परीक्षा देने से क्यों वंचित किया गया।

विरोध के दौरान कुछ छात्र कॉलेज के मुख्य गेट पर चढ़ गए और परीक्षा में शामिल करने की मांग करने लगे। छात्रों का कहना था कि वे भले ही रिपोर्टिंग समय से कुछ मिनट देरी से पहुंचे हों, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर मौजूद थे। इसके बावजूद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया जिससे उनका एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है
छात्रा प्रिया सिंह, हाजरा खातून, जियासवारी दास और ज्योति सहित कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मामूली देरी को आधार बनाकर उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया। उनका कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पहुंचने के बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया, जो उनके साथ अन्याय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!