Uncategorized

एसआईआर पारदर्शी नहीं देशभर में 13 करोड़ नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर,बंगाल में एसआईआर से कटे 93% वोटर्स ने अपील जीता

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के आड़ में गैरकानूनी व मनमानी कर सिस्टम में बदलाव कर अपराध किया,तत्काल गिरफ्तार हो - कैलाश यादव

एसआईआर पारदर्शी नहीं देशभर में 13 करोड़ नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर,बंगाल में एसआईआर से कटे 93% वोटर्स ने अपील जीता

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के आड़ में गैरकानूनी व मनमानी कर सिस्टम में बदलाव कर अपराध किया,तत्काल गिरफ्तार हो – कैलाश यादव

कल राजद का प्रदेश भर के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में देश में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है, सीईसी ज्ञानेश गुप्ता ने मनमानी रवैया के तहत निष्पक्ष कार्य नहीं किया है और असंवैधानिक तरीके से एसआईआर प्रक्रिया को लागू कर देशभर के 30 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट लिस्ट से लगभग 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को बाहर कर दिया गया

श्री यादव ने कहा है कि देशभर में 13 करोड़ नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर हुए जिसमें दिल्ली से सबसे ज्यादा लगभग 33 फीसदी नाम काटे गए जो आजाद भारत में कभी ऐसा नहीं हुआ

विदित है चुनाव आयोग ने पिछले जून में वोटर लिस्ट में सुधार के नाम पर विशेष गहन पुनरीक्षण यानि SIR शुरू किया था ! जबकि विगत दिनों सोमवार को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में दिल्ली में 33 फीसदी और महाराष्ट्र में 21 फीसदी की कमी देखी गई है

श्री यादव ने कहा कि अब तक SIR से तीन चरणों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कुल 13.37 करोड़ नाम हटाए गए हैं जो SIR के पहले लिस्ट की तुलना में लगभग 14 फीसदी की कटौती है

श्री यादव ने कहा कि विगत समय बिहार बंगाल असम हरियाणा महाराष्ट्र मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें बिहार और बंगाल में भारी संख्या में वोटर्स के नाम काटे गए ! उसके बाद सभी चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में गया ! इस दौरान बंगाल चुनाव में SIR के तहत धांधली से नाम हटाए जाने को लेकर ECI ने सुप्रीमकोर्ट ने अहम आंकड़े पेश किए हैं जिसमें आयोग के मुताबिक अब तक जिन मामलों में अपील पर फैसला हुआ है उनमें करीब 93 फीसदी लोगो ने अपनी अपील जीत ली है

श्री यादव ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर एवं ज्ञानेश कुमार द्वारा मनमानी कर आईटी सिस्टम की निगरानी और फॉर्म 6 यानी नए मतदाताओं का पंजीकरण में किए गए बदलावों को अनधिकृत एवं गैरकानूनी रवैया के खिलाफ कल दिनांक 26/9/26 को झारखंड प्रदेश राजद की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!