बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को 19 परसेंट बोनस दिया जाएगा
बेल्डीह क्लब कर्मचारियों का बोनस बेल्डीह क्लब मैनेजमेंट एवं होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हुआ। इसके तहत कर्मचारियों को इस वर्ष का बोनस 19 परसेंट दिया जाएगा।न्यूनतम 29295 एवं अधिकतम 59873 रुपए मिलेंगे। इस एग्रीमेंट पर बेल्डीह क्लब चेयरमेन डी बी सुंदर रमम, सेक्रेटरी वरुण बजाज,जॉइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजर विशाल अग्रवाल, ए एम मिश्रा ने हस्ताक्षर किए

जमशेदपुर- बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को 19 परसेंट बोनस दिया जाएगा
आज संध्या बेल्डीह क्लब कर्मचारियों का बोनस बेल्डीह क्लब मैनेजमेंट एवं होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हुआ। इसके तहत कर्मचारियों को इस वर्ष का बोनस 19 परसेंट दिया जाएगा।न्यूनतम 29295 एवं अधिकतम 59873 रुपए मिलेंगे। इस एग्रीमेंट पर बेल्डीह क्लब चेयरमेन डी बी सुंदर रमम, सेक्रेटरी वरुण बजाज,जॉइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजर विशाल अग्रवाल, ए एम मिश्रा ने हस्ताक्षर किए । यूनियन के तरफ से यूनियन प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे डेप्युटी प्रेसिडेंट बी के डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, यूनियन कमेटी मेंबर एस के जुल्फिकार अली, सिद्धार्थ शंकर दास एवं अजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बेल्डीह क्लब चेयरमेन डी बी सुंदर रामम तथा अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा की बेल्डीह क्लब शहर का माना जाना क्लब है और इसे टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है साथ ही इस क्लब में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं इस क्लब से जुड़े सभी लोग गौरवान्वित महसूस करते है। इस समय क्लब में बहुत सारे विकास के कार्य चल रहे हैं जिसमें नई लाइब्रेरी, जिम, चिल्ड्रेन कॉर्नर,पार्किंग एरिया सभी का डेवलपमेंट हो रहा है जो कस्टमर के लिए बहुत ही लाभप्रद होगा। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने उम्मीद जाहिर की कुछ ही दिनों में यह क्लब ना सिर्फ जमशेदपुर, झारखंड राज्य के बल्कि देश के माना जाना क्लब हो जाएगा, इन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हमारे सभी कर्मचारी, यूनियन, क्लब को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमेशा सतत् प्रयास और सहयोग करते रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।




