Uncategorized

सावन महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक – अमरप्रीत सिंह काले

मनीफीट रजक समाज महिला समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित महिलाओं एवं समाज के सभी सदस्यों को सावन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साकची के एक होटल में आयोजित सावन की पावन बेला में इस कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की सुंदर छटा देखने को मिली। महिलाओं ने विभिन्न पारंपरिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सावन की खुशियां साझा कीं

सावन महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक – अमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर – मनीफीट रजक समाज महिला समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित महिलाओं एवं समाज के सभी सदस्यों को सावन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

साकची के एक होटल में आयोजित सावन की पावन बेला में इस कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की सुंदर छटा देखने को मिली। महिलाओं ने विभिन्न पारंपरिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सावन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं। महिला शक्ति समाज की सशक्त धुरी है और सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।

उन्होंने इस सुंदर एवं भव्य आयोजन के लिए मनीफीट रजक समाज महिला समिति की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समिति को भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शहर की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं महिला समिति की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में अपना सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!