Uncategorized

राखी मेला हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम – दिनेश कुमार

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति (महिला मंडल), सोनारी, जमशेदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राखी मेला का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुकृतदास मानिकपुरी तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन सुधा दीदी एवं बहन कोमल दीदी उपस्थित रहीं

राखी मेला हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम – दिनेश कुमार

जमशेदपुर- छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति (महिला मंडल), सोनारी, जमशेदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राखी मेला का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुकृतदास मानिकपुरी तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन सुधा दीदी एवं बहन कोमल दीदी उपस्थित रहीं। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर सभी को रक्षा सूत्र भी बांधा गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित यह राखी मेला हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं उद्यमिता प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने नशे की चुनौती गंभीर है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल सरकार या किसी एक संस्था का प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आहवान किया।

दिनेश कुमार ने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति (महिला मंडल) की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा आयोजित इस मेले की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की मजबूत आधारशिला है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने भी अपने विचार रखते हुए समिति की गतिविधियों एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों पर प्रकाश डाला तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने की, जबकि मंच का सफल संचालन महामंत्री जया साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सम्माननीय सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

तीन दिवसीय राखी मेले में हस्तनिर्मित राखी, साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम एवं फूड आइटम सहित विभिन्न सामग्री के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। मेले ने महिलाओं की प्रतिभा, स्वावलंबन एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच प्रदान किया।

समापन समारोह के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कांता सिंह, गीतांजलि साहू, अंजू श्रीवंशी, सुनीता साहू, सुरजा देवी, नीलम साहू, उमा साहू, कांति साहू, लता साहू, रेखा साहू, विद्या साहू, का सराहनीय सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!