पूजा मेकअप स्टूडियो एकेडमी द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में आकांक्षा शर्मा बनीं सावन क्वीन
पूजा मेकअप स्टूडियो एकेडमी के तत्वावधान एवं डायरेक्टर पूजा दत्ता के नेतृत्व में साकची स्थित होटल केनेलाईट में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी मुनमुन चक्रवर्ती सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डायरेक्टर पूजा दत्ता ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया

पूजा मेकअप स्टूडियो एकेडमी द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में आकांक्षा शर्मा बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर- पूजा मेकअप स्टूडियो एकेडमी के तत्वावधान एवं डायरेक्टर पूजा दत्ता के नेतृत्व में साकची स्थित होटल केनेलाईट में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी मुनमुन चक्रवर्ती सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डायरेक्टर पूजा दत्ता ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया

महोत्सव में महिलाओं के लिए गेम, डांस, गायन सहित विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भुइयांडीह निवासी आकांक्षा शर्मा को सावन क्वीन चुना गया। मुख्य अतिथि बारी मुर्मू ने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बारी मुर्मू ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आपसी एकजुटता और भाईचारा मजबूत करने का अवसर देते हैं। पूजा दत्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा महतो, खुशी गुप्ता, अनु शर्मा एवं कुनिका शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सावन के गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया।




