Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे – अमरप्रीत सिंह काले

हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन

बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे – अमरप्रीत सिंह काले

हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन

देवघर – हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने विश्व प्रसिद्ध श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, देवघर और बाबा बासुकीनाथ में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन कर समस्त विश्व के सुख, शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की मंगलकामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है। बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त विश्व पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, सद्बुद्धि, धैर्य, संयम और सेवा का भाव प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के श्रीचरणों में माथा टेककर उन्हें अदभुत आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। भगवान शिव की असीम कृपा से समाज में सेवा, सद्भाव, भाईचारा और मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आहवान किया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं असहाय लोगों की सेवा को भी अपने जीवन का संकल्प बनाएं। उन्होंने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ पिछले कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, गुलाब सिंह, जितेंद्र चावला, अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, राजू सिंह, सहित अन्य सदस्यों ने भी बाबा बैद्यनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश, देश एवं समस्त मानवता की खुशहाली समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!