मानगो नगर निगम में महापौर सुधा गुप्ता ने झंडोतोलन किया हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मानगो नगर निगम परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महापौर श्रीमती गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके साथ राष्ट्रगान का गायन हुआ

मानगो नगर निगम में महापौर सुधा गुप्ता ने झंडोतोलन किया हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जमशेदपुर – मानगो नगर निगम परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महापौर श्रीमती गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके साथ राष्ट्रगान का गायन हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत महापौर सुधा गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, विकास एवं जनसेवा के प्रति सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने मानगो नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी साझा की तथा शहर के विकास के लिए आगामी योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया। समारोह में अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव, उप नगर आयुक्त विजय वर्मा, उप महापौर राहुल कश्यप, सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद एवं सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार नगर प्रबंधक निशांत कुमार एवं सम्मानित वार्ड पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मानगो नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण भी समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त उप महापौर एवं सहायक नगर आयुक्तों द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनगणना कार्य से जुड़े लोगों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। समारोह का संचालन मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव द्वारा किया गया। समारोह के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को और प्रबल करते हुए तिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी ,कर्मी ,अभियंता,गणमान्य लोग ,स्कूल के बच्चे आदि उपस्थित रहे।



