ब्रह्मा कुमारीज का रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण तक मानवता की सेवा का अनूठा अवसर 25 अगस्त को महा रक्तदान शिविर
रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की एक महान मानवीय सेवा है। इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी, जमशेदपुर में एक विशेष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन संस्था की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति को समर्पित है। ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा इस दिन को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है

ब्रह्मा कुमारीज का रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण तक मानवता की सेवा का अनूठा अवसर 25 अगस्त को महा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर- रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की एक महान मानवीय सेवा है। इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी, जमशेदपुर में एक विशेष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन संस्था की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति को समर्पित है। ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा इस दिन को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्ष दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में भारत के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ नेपाल में आयोजित रक्तदान अभियानों में लगभग 88378 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था, जिसे OMG Books of Recordss में दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई। इस वर्ष इस सेवा को और व्यापक बनाने तथा एक नया लक्ष्य प्राप्त करने के लिए देशभर में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। इस वर्ष जमशेदपुर में होने वाला यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे “Spiritual Empowerment through Blood Donation” — “रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण” की सुंदर अवधारणा से जोड़ा गया है।

इसका उद्देश्य है कि रक्तदान करने वाला प्रत्येक व्यक्ति केवल शारीरिक रूप से सेवा का भागीदार न बने, बल्कि भीतर से भी शांति, सकारात्मकता और आत्मिक शक्ति का अनुभव करे। इस बार की विशेष विशेषता यह है कि प्रतिभागी पहले ज्ञान पान करेंगे, फिर ध्यान अनुभूति का अनुभव करेंगे और अंत में रक्तदान महादान में सहभागी बनेंगे।। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक उपहार एवं ब्रह्मा भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस आयोजन को लेकर जमशेदपुर में विशेष उत्साह इसलिए भी दिखाई दे रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से शहर में नशा मुक्ति भारत अभियान की बस यात्रा ने जन-जागरण की एक नई लहर पैदा की है। 7 अगस्त को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा अभियान के उद्घाटन के बाद से 8 अगस्त से अभियान बस बारीडीह, आदित्यपुर, बिरसानगर, टेल्को, मानगो सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में पहुँचकर नशामुक्ति का संदेश दे चुकी है। अब तक 200 से अधिक स्कूल एवं कॉलेज, 50 से अधिक पार्क, लगभग 35 मंदिर, 50 से अधिक कोचिंग सेंटर, सैकड़ों अपार्टमेंट्स तथा अनेक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौक और पुलिस स्टेशन इस जन-जागरण अभियान से जुड़ चुके हैं। अभी तक कि गिनती अनुसार जमशेदपुर क्षेत्र में 51175 लोगों ने अपना प्रतिज्ञा संकल्प इस महाअभियान में दर्ज करा चुके हैं l कल भी बामंगोरा में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं पार्कों में अभियान की गतिविधियाँ जारी रहेंगी। विभिन्न क्षेत्रों से बार-बार इस बस को अपने इलाके में बुलाने की मांग सामने आ रही है।यह नशा मुक्ति अभियान की बस माउंट आबू, राजस्थान से जमशेदपुर पहुँची है। बस पर प्रदर्शित कुंभकर्ण का आकर्षक संदेश लोगों का विशेष ध्यान खींच रहा हयह बस 27 अगस्त तक जमशेदपुर में जनसेवा एवं जन-जागरण का कार्य करेगी। इसके बाद यात्रा चांडिल होते हुए बहरागोड़ा, चाकुलिया की ओर आगे बढ़ेगी और फिर तातिसिलवे, पतरातू होते हुए हजारीबाग तथा गया तक जाएगी। अभियान के तीसरे चरण में बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों को भी जोड़े जाने की योजना है। आयोजकों ने शहर के सभी वर्गों—युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायियों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों तथा आम नागरिकों से इस सेवा महाअभियान में सहभागी बनने की अपील की है। 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस में रक्तदान केवल एक यूनिट रक्त देने का अवसर नहीं, बल्कि मानवता, विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक सशक्तिकरण से जुड़ने का एक सुंदर अवसर होगा।



