Uncategorized

आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को बोड़ाम प्रखंड स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोड़ाम प्रखंड के पीएलवी निताई चन्द्र गोराई ने कक्षा 9 एवं 10 के लगभग 200 विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की और कार्यक्रम में उपस्थित प्राधिकार के अतिथियों का परिचय कराया

आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को बोड़ाम प्रखंड स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोड़ाम प्रखंड के पीएलवी निताई चन्द्र गोराई ने कक्षा 9 एवं 10 के लगभग 200 विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की और कार्यक्रम में उपस्थित प्राधिकार के अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो एक्ट , गुड टच बैड टच , नशा उन्मूलन, डायन प्रथा , घरेलू हिंसा, पीड़ित मुआवजा योजना (Victim Compensation) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अपराध की स्थिति में उचित कानूनी सहायता लेने की अपील की। इस अवसर पर पीएलवी आशीष प्रजापति, दिलीप जायसवाल एवं नागेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा नशे एवं उसके दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मजनू अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बोड़ाम हाई स्कूल के अलावा डालसा टीम के लोग केंदडीह गांव में भी ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा पीएलवी में निताई चंद्र गोराई , दिलीप जयसवाल , नागेन्द्र कुमार , आशीष प्रजापति , प्रकाश मिश्रा , गीता रानी दास सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!