Uncategorized

शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इस सेमिनार के संयोजक हैं

शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

जमशेदपुर- झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इस सेमिनार के संयोजक हैं।

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने बताया कि गत 4 सितंबर को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार की आकस्मिक मौत के कारण सेमिनार को शोक सभा में बदल दिया गया था। अब 4 अक्टूबर को यह सेमिनार आयोजित होगा जिसमें जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर ईला कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा और एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार प्रमुख रुप से शामिल होंगे।
श्री राय ने बताया कि यह आयोजन डीबीएमएस हाईस्कूल परिसर (कलाकृति प्रेक्षागृह), रंकिणी मंदिर के समीप, कदमा में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को पंजीकरण पूर्वाह्न 9 से 10 बजे तक होगा। इसके बाद उदघाटन सत्र पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक चलेगा। तदोपरांत प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11.15 से अपराह्न 12.30 तक, द्वितीय सत्र अपराह्न 12.30 से 2 बजे तक, तृतीय सत्र अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक (शिक्षकों का सम्मान) और चतुर्थ सत्र अपराह्न 4.30 से 5.30 बजे तक चलेगा। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से इस सेमिनार में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!