आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम में साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशैली की समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निदेशक राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) झारखंड, रांची पत्र लिखकर कर जानकारी दी
सरकार की एजेंसी SUDA द्वारा CUBE Adityapur Waste Management Private Limited कंपनी का चयन संविदा के आधार पर आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम ने संयुक्त रूप से CUBE आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जिम्मे निकाय की साफ सफाई का कार्य दिया गया, उक्त संविदा में कंपनी की पात्रता एवं कार्य निष्पादन से संबंधित निर्धारित शर्तों एवं मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य था। परंतु कंपनी द्वारा निर्धारित आर्हताओं एवं संविदात्मक शर्तों के पालन में गंभीर त्रुटियों तथा कार्यप्रणाली में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, समय समय पर जिले के प्रमुख अखबारों में भी सफाई में लापरवाही संबंधित समाचार प्रकाशित किया गया हैं

आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम में साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशैली की समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निदेशक राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA)
झारखंड, रांची पत्र लिखकर कर जानकारी दी
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=WiYWDAYd0CgmE7Dt
जमशेदपुर- सरकार की एजेंसी SUDA द्वारा CUBE Adityapur Waste Management Private Limited कंपनी का चयन संविदा के आधार पर आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम ने संयुक्त रूप से CUBE आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जिम्मे निकाय की साफ सफाई का कार्य दिया गया, उक्त संविदा में कंपनी की पात्रता एवं कार्य निष्पादन से संबंधित निर्धारित शर्तों एवं मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य था।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=eGBSvscxczd5L2zg
परंतु कंपनी द्वारा निर्धारित आर्हताओं एवं संविदात्मक शर्तों के पालन में गंभीर त्रुटियों तथा कार्यप्रणाली में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, समय समय पर जिले के प्रमुख अखबारों में भी सफाई में लापरवाही संबंधित समाचार प्रकाशित किया गया हैं
चारों शहरी निकायों में कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमीनी स्थिति एवं कार्यशैली को लेकर लगातार गंभीर सवाल एवं शिकायतें सामने आ रही हैं। सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत नागरिक सेवा में अपेक्षित गुणवत्ता एवं नियमितता सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=LIW7z8Ol_UC4as_i
चारों निकायों की ओर से संयुक्त रूप से यह विषय आपके संज्ञान में लाया जा रहा है, ताकि कंपनी के कार्यों की निष्पक्ष एवं विस्तृत समीक्षा कराई जा सके।
हमारा मानना है कि किसी भी एजेंसी को सफाई एवं कचरा प्रबंधन का कार्य सौंपे जाने के बाद उसके द्वारा निर्धारित निविदा शर्तों, कार्यादेश, सेवा स्तर एवं संबंधित विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाना आवश्यक है। यदि एजेंसी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है तो उसकी जवाबदेही निर्धारित करना भी आवश्यक है।
अतः आपसे अनुरोध है कि निम्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें—
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=o_7InuJol6qFJ399
1. CUBE Adityapur Waste Management Private Limited के कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. चारों निकायों में कंपनी द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं वास्तविक प्रदर्शन का मूल्यांकन कराया जाए।
3. कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों का निविदा/अनुबंध की शर्तों एवं निर्धारित सेवा मानकों के साथ मिलान कराया जाए।
4. घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के उठाव एवं परिवहन, सफाई कर्मियों की उपलब्धता, वाहनों एवं संसाधनों की तैनाती तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा की जाए।
5. यदि जांच में कंपनी की ओर से लापरवाही, अनियमितता अथवा अनुबंधीय शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
6. चारों नगर निकायों से प्राप्त शिकायतों एवं जमीनी रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए कंपनी की जवाबदेही तय की जाए।
7. जांचोपरांत दोषी पाए जाने की स्थिति में कंपनी को ब्लैक लिस्ट करते हुए इसके सारे भुगतान पर अविलम्ब रोक लगाते हुए एफआईआर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये एवं नए रूप से किसी नई कंपनी को सफाई की जिम्मेदारी देने हेतु आवश्यक कार्यवाई की जाये।
सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन सीधे तौर पर आम नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण एवं शहरी व्यवस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को उचित नहीं माना जा सकता।
चारों नगर निकायों की ओर से आग्रह है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए CUBE Adityapur Waste Management Private Limited की कार्यशैली की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा चारों निकायों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए
उक्त जानकारी अध्यक्ष जुगसलाई नगर परिषद कपाली नगर परिषद
मेयर मानगो नगर निगम मेयर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा दी गई इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, झारखंड
मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग
मुख्य सचिव, झारखंड सरकार
प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग
नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम
अपर नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम
कार्यपालक पदाधिकारी, कपाली नगर परिषद
कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई को भी दी गई है




