Uncategorized

परसुडीह थाना अंतर्गत पश्चिम हलुदबनी पंचायत में प्रस्तावित पंचायत भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है

ग्रामीणों के विरोध के कारण शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। हालांकि प्रशासन ने अब सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की पहल की है

जमशेदपुर- परसुडीह थाना अंतर्गत पश्चिम हलुदबनी पंचायत में प्रस्तावित पंचायत भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है।

ग्रामीणों के विरोध के कारण शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। हालांकि प्रशासन ने अब सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की पहल की है

पश्चिम हलुदबनी पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया था। विरोध के चलते शिलान्यास होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। प्रशासन ने निर्माण कार्य को बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से एक बार फिर निर्माण कार्य शुरू कराने की कवायद की गई।
इस दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुमित कुमार भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों के साथ निर्माण स्थल पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर पूरे स्थल की साफ-सफाई कराई गई तथा भूमि को समतल किया गया ताकि पंचायत भवन निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो सके।

इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन ने निर्माण कार्य को सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कीं।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुमन सिरका, ब्लॉक प्रमुख पानी सोरेन , ग्राम प्रधान सागेन हांसदा, आरती करवा समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन को उम्मीद है कि पंचायत भवन निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

पश्चिम हलुदबनी पंचायत भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से जारी गतिरोध के बीच प्रशासन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ पाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!