Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक, शैक्षणिक और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस के सहारे चल रही है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

संजय सेठ ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद गीता बालमुचू लगातार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ले रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार वह जल्द स्वस्थ होकर पार्टी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। उनके अनुसार डॉक्टरों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे सरकार की वित्तीय स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर और भी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों विद्यालय एकल शिक्षक व्यवस्था के सहारे संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी झारखंड दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
राज्यसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर संजय सेठ ने कहा कि पार्टी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि संबंधित प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!