Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की झारखंड से प्रणव झा,जेएमएम और भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें झारखंड से प्रणव झा को टिकट दिया गया। सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का है जिनको कर्नाटक कोटे से उच्च सदन के लिए भेजा जा रहा है। इस सूची को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी है

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की झारखंड से प्रणव झा,जेएमएम और भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले

नई दिल्ली- कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें झारखंड से प्रणव झा को टिकट दिया गया। सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का है जिनको कर्नाटक कोटे से उच्च सदन के लिए भेजा जा रहा है। इस सूची को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी है।

इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पवन खेड़ा के नाम को लेकर हो रही है क्योंकि 30 मई 2022 को जब कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों (पी चिदंबरम, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी आदि) के नामों का घोषणा किया था, तब उस लिस्ट से पवन खेड़ा का नाम गायब था
टिकट नहीं मिलने से आहत खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक लाइन लिखकर अपना दर्द बयां किया था, जो बेहद वायरल हुई थी- ”शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई.” साल 2026 की इस नई लिस्ट ने खेड़ा की उसी ‘तपस्या’ को पूरा करते हुए उन्हें संसद का टिकट सौंप दिया है.
वहीं दूसरी ओर झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी कर की है. कांग्रेस की इस घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के फैसलों पर टिकी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!