Uncategorized

बाल विवाह नहीं करने का कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने लिया संकल्प

नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

बाल विवाह नहीं करने का कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने लिया संकल्प

जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।


इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, बाल विवाह , बालश्रम, नशा उन्मूलन, चाईल्ड प्रोटेक्शन, पोक्सो एक्ट आदि कानूनो के बारे में गहन जानकारी दी। वहीं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने डालसा के कार्य व उद्देश्य तथा डायन विशाही एवं चाईल्ड ट्रैफिकिंग के बारे में विस्तार से बताया ।


जागरूकता शिविर में सैकड़ों की संख्या में विद्यालय की छात्राएं अनुशासन पूर्वक शामिल होकर शिविर का लाभ उठाई। मौके पर विद्यालय की वार्डेन अंजना कुमारी, डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार दिलीप जायशवाल, दसमत हांसदा, गोलापी रानी महतो अजय महतो मिथुन महतो, रोबेन भकत, देवजानी दे दुली हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की छात्राओं ने अपने मुख्य लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और अपने जीवन में कुछ बनने के लिए बाल विवाह नहीं करने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!