Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दिशूम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर जेएमएम की श्रद्धांजलि रैली, जुबली पार्क गोलचक्कर का किया नामकरण

दिशोम गुरु एवं पद्म विभूषण शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जिला कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि रैली का आयोजन किया गया। रैली जिला जनसंपर्क कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए साकची स्थित जुबली पार्क गेट के समीप गोलचक्कर पहुंची

दिशूम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर जेएमएम की श्रद्धांजलि रैली, जुबली पार्क गोलचक्कर का किया नामकरण

जमशेदपुर- दिशोम गुरु एवं पद्म विभूषण शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जिला कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि रैली का आयोजन किया गया। रैली जिला जनसंपर्क कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए साकची स्थित जुबली पार्क गेट के समीप गोलचक्कर पहुंची।
इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पत्थरगड़ी कर गोलचक्कर का नामकरण “पद्म विभूषण दिशूम गुरु शिबू सोरेन गोलचक्कर” के रूप में किया। कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज दिशूम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि है। उनके सम्मान और झारखंड राज्य के निर्माण तथा आदिवासी, मूलवासी एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस गोलचक्कर का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।
उन्होंने कहा कि दिशूम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड के इतिहास में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके संघर्ष, विचार और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इसी उद्देश्य से पार्टी ने उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह पहल की है।
रैली में बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान गुरुजी के सम्मान में नारे लगाए गए और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
wp-image-2705






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!