महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2024-26 लेट होने से छात्राओं का एक साल बर्बाद, जिला कांग्रेस ने कुलपति से विशेष नामांकन की अनुमति मांगी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर सत्र 2024-26 की बीएड छात्राओं के भविष्य को बचाने के लिए विशेष पहल करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि महिला विश्वविद्यालय में बीएड कोर्स सत्र 2024-26 समय से बहुत पीछे संचालित हो रहा है। यह कोर्स जुलाई 2026 में अंतिम रूप से समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन वास्तविकता यह है कि अभी तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होना, परिणाम आना पूरी तरह बाकी है। यह स्थिति न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को संकट में डालने की स्थिति उत्पन्न हो गई है

महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2024-26 लेट होने से छात्राओं का एक साल बर्बाद, जिला कांग्रेस ने कुलपति से विशेष नामांकन की अनुमति मांगी

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर सत्र 2024-26 की बीएड छात्राओं के भविष्य को बचाने के लिए विशेष पहल करने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि महिला विश्वविद्यालय में बीएड कोर्स सत्र 2024-26 समय से बहुत पीछे संचालित हो रहा है। यह कोर्स जुलाई 2026 में अंतिम रूप से समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन वास्तविकता यह है कि अभी तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होना, परिणाम आना पूरी तरह बाकी है। यह स्थिति न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को संकट में डालने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
जो विद्यार्थी बीएड करने के बाद स्नातकोत्तर (एमए) करना चाहते हैं, उनका एक पूरा साल बर्बाद हो जाएगा क्योंकि उनका पीजी में नामांकन अगले साल जुलाई 2027 में ही संभव हो पाएगा। इस स्थिति में जुलाई 2026 से जुलाई 2027 तक का समय बिना कोई गलती के विद्यार्थियों का बर्बाद हो जाएगा।
जिला कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगे:
1.महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर को सत्र 2024-26 के बी एड कोर्स की सेमेस्टर 3 का परीक्षा परिणाम तथा सेमेस्टर 4 की परीक्षा व परिणाम यथाशीघ्र घोषित करने हेतु विशेष प्रयास और कार्यनीति तय की जाय
2 बी एड परीक्षा परिणाम आने के तुरंत बाद इन संकटग्रस्त विद्यार्थियों के लिए महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर में 2 वर्षीय स्नातकोत्तर में नामांकन की विशेष अनुमति दी जाय। तदनुसार नामांकन के लिए आवेदन हेतु चांसलर पोर्टल खोला जाय। स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 मान कर ही नामांकन और विधिवत कक्षा संचालित किया जाना आवश्यक है।
3. पूर्व में तीन वर्षीय स्नातक किए विद्यार्थियों के लिए अगले सेशन में भी दो वर्षीय स्नातकोत्तर में नामांकन जारी रखा जाए, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
श्री सिंह ने कहा कि आपके इस कृपा से ही विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद होने से बच सकता है। इस पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को भी प्रेषित की गई है।इसमें मुख्य रूप से हरि राम टुडू पूर्व कोल्हान प्रभारी, कोशल प्रधान, नलिनी सिन्हा,सचिन सिंह, गुरमीत सिंह, अरिल सिंकु, रणजीत झा, आदि शामिल थे उक्त जानकारी परविंदर सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी जमशेदपुर ने दी है



