सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी की बैठक में फोरम की गतिविधि पर विस्तृत चर्चा, सम्मानित हुए गणमान्य
टेल्को क्लब जमशेदपुर में जमशेदपुर सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें फोरम की गतिविधि पर विस्तृत चर्चा हुई एवं हाल के दिनों में बहुमूल्य योगदान के लिए फोरम के संरक्षक कमल किशोर, मानस कुमार मिश्रा, अमरेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, बिग्रेडियर रण विजय सिंह को सम्मानित किया गया तथा प्रभात कुमार पूर्व टाटा स्टील कारपोरेट कम्यूनिकेशन को स्वागत किया गया

सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी की बैठक में फोरम की गतिविधि पर विस्तृत चर्चा, सम्मानित हुए गणमान्य

जमशेदपुर- आज टेल्को क्लब जमशेदपुर में जमशेदपुर सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें फोरम की गतिविधि पर विस्तृत चर्चा हुई एवं हाल के दिनों में बहुमूल्य योगदान के लिए फोरम के संरक्षक कमल किशोर, मानस कुमार मिश्रा, अमरेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, बिग्रेडियर रण विजय सिंह को सम्मानित किया गया तथा प्रभात कुमार पूर्व टाटा स्टील कारपोरेट कम्यूनिकेशन को स्वागत किया गया
इस बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के के पूर्व मुख्य सचिव राजीव सिन्हा आईएएस एवं उनकी टीम के द्वारा न्यू Start up & MSME के क्षेत्र में राजीव फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अवसर के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव, महामंत्री अरविन्द कुमार, सह महामंत्री कमांडर संजीव रामन, उपाध्यक्ष बी एन दीक्षित, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के मानद अध्यक्ष मानव केडिया, ऋतुराज घोष, कमलेश कुमार एवं जमशेदपुर तथा आदित्यपुर के बहुत सारे उद्यमी भाग लिए



