Uncategorized

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत सिंहभूम मंडल में श्रमदान, स्वच्छता शपथ, सफाई मित्र: सुरक्षा एवं सम्मान शिविर तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 से स्वच्छता के प्रति स्वैच्छिक भागीदारी, सामूहिक कार्रवाई एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में मनाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 के अंतर्गत सिंहभूम मंडल, डाक विभाग द्वारा दिनांक 01.10.2026 को विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत सिंहभूम मंडल में श्रमदान, स्वच्छता शपथ, सफाई मित्र: सुरक्षा एवं सम्मान शिविर तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 से स्वच्छता के प्रति स्वैच्छिक भागीदारी, सामूहिक कार्रवाई एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में मनाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 के अंतर्गत सिंहभूम मंडल, डाक विभाग द्वारा दिनांक 01.10.2026 को विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं व्यक्तिगत तथा सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वच्छता शपथ दिलाई गई। महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी संदेश एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

अभियान के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम के तहत स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंहभूम मंडल के कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया गया

इसके अतिरिक्त, “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत सिंहभूम मंडल के मंडलीय कार्यालय परिसर में 10 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वच्छ-सुंदर वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त “सफाई मित्र: सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” की थीम के अंतर्गत सिंहभूम मंडल के मंडलीय कार्यालय परिसर में प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य करने वाले 04 सफाई मित्रों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उपहार प्रदान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण में उनके निरंतर योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सफाई मित्र स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके परिश्रम एवं समर्पण से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उनके कार्य के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया। इस सामूहिक स्वच्छता अभियान में उदयभान सिंह, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, सिंहभूम मंडल, गुड़िया कुमारी, उप डाक अधीक्षक डाकघर, सिंहभूम मंडल, सुचित रंजन, डाक निरीक्षक (जन शिकायत) सहित सिंहभूम मंडल के मंडलीय कार्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!