Uncategorized

मॉडल युवा ग्राम सभा में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, संजीव सरदार बोले- नेतृत्व की क्षमता को पहचानें और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में छात्राओं ने नाटक के जरिए दिखाई ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, विधायक ने की प्रतिभा की सराहना

मॉडल युवा ग्राम सभा में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, संजीव सरदार बोले- नेतृत्व की क्षमता को पहचानें और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में छात्राओं ने नाटक के जरिए दिखाई ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, विधायक ने की प्रतिभा की सराहना

पोटका – शिक्षा विभाग पूर्वी सिंहभूम, पिरामल फाउंडेशन एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने भव्य नाटक प्रस्तुत कर ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों का जीवंत प्रदर्शन किया।

विधायक ने किया शुभारंभ, छात्राओं की प्रतिभा को सराहा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक को देखने के बाद विधायक ने उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने जिस आत्मविश्वास और प्रभावी ढंग से ग्राम सभा की पूरी प्रक्रिया को प्रस्तुत किया, वह सराहनीय है।

छात्राओं में टैलेंट, शिक्षिकाओं की मेहनत का परिणाम – विधायक

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस विद्यालय की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिस तरह उन्होंने ग्राम सभा की पूरी कार्यप्रणाली को नाटक के माध्यम से जीवंत किया, उससे उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। इसका श्रेय विद्यालय की वार्डन और शिक्षिकाओं को भी जाता है, जो छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित कर रही हैं।”

ग्राम सभा को समझें, गांव में लोगों को करें जागरूक – संजीव सरदार

विधायक ने छात्राओं से कहा कि ग्राम सभा गांव और समाज की महत्वपूर्ण बुनियादी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने नाटक के माध्यम से जो कुछ सीखा है, उसे केवल विद्यालय तक सीमित न रखें, बल्कि अपने घर और गांव तक लेकर जाएं। लोगों को ग्राम सभा के महत्व और उसमें उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे, इसके लिए ग्राम सभा की भूमिका महत्वपूर्ण है। आप सभी ग्राम सभा की प्रक्रिया को समझें और अपने गांव के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

प्रतिभा को बनाए रखें, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें

विधायक ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ लक्ष्य और निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें, उसे लगातार निखारें और जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक भागीदारी विकसित करना उद्देश्य – वार्डन

कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन रुमा हालदार ने कहा कि मॉडल युवा ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक भागीदारी और ग्राम स्तर के विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं को पंचायती राज व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी मिलती है और लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि मॉडल युवा ग्राम सभा के माध्यम से छात्राएं सामुदायिक समस्याओं की पहचान, उन पर चर्चा और उनके समाधान की प्रक्रिया को भी करीब से समझती हैं। इससे उनमें जिम्मेदारी, नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी की भावना विकसित होती है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डोबो चाकिया ने किया। मौके पर मुखिया सावित्री हांसदा, ग्राम प्रधान सुरजीत सरदार, पर्यवेक्षक जयश्री बोयपाई, अक्षत रिशु, शंकर हेंब्रम, रामचंद्र मार्डी, वार्डन रुमा हालदार, शिक्षिका ज्योति सागर, वीणा धनवार, मोहन सोरेन सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!