Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय में हुआ लाइव प्रसारण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में 'मन की बात' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय में हुआ लाइव प्रसारण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी रहे मौजूद

जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि आज का नया भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करता है। पीएम मोदी ने स्वर्गीय अशोक सिंघल को उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि दी और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर के विध्वंस के 1000 वर्ष पूरे होने का जिक्र किया और मोढेरा की सौर ग्राम (सोलर विलेज) के रूप में उपलब्धि को सराहा। उत्तर प्रदेश के ‘जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह’ द्वारा बिना चीनी के स्टीविया आधारित आंवला उत्पाद बनाने के काम की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छता अभियान और नशा मुक्त युवा अभियान जैसे अन्य विषयों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री प्रत्येक माह समाज के अनदेखे नायकों, नवाचारों, जनकल्याण के प्रयासों और राष्ट्रहित के विषयों को सामने लाकर करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम संवाद के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संदेश कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के विचारों और उनके आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम संगठन समाजहित एवं राष्ट्रहित के प्रत्येक अभियान में पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला पदाधिकारी राजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, शैलेश गुप्ता, शशांक शेखर, हरिकिशोर तिवारी, मिली दास, रॉकी सिंह, चिंटू सिंह, सतवीर सिंह सोमू, कौस्तव रॉय व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!