Uncategorized

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मंत्री इरफान अंसारी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषी पाए जाने पर अस्पताल होगा सील

राजधानी रांची के निजी ट्यूलिप हॉस्पिटल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट और हंगामे की घटना पर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है मंत्री ने कहा कि इस घटना को मैंने बेहद गंभीरता से लिया है साथ ही इस पूरे मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. अगर जांच में जरा भी अनियमितता, मनमानी या दोष साबित हुआ तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. किसी भी निजी अस्पताल को जनता के साथ मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मंत्री इरफान अंसारी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषी पाए जाने पर अस्पताल होगा सील

रांची- राजधानी रांची के निजी ट्यूलिप हॉस्पिटल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट और हंगामे की घटना पर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है मंत्री ने कहा कि इस घटना को मैंने बेहद गंभीरता से लिया है साथ ही इस पूरे मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. अगर जांच में जरा भी अनियमितता, मनमानी या दोष साबित हुआ तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. किसी भी निजी अस्पताल को जनता के साथ मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी

इस संबंध में मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को तत्काल जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच करने और दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि निजी अस्पताल चाहे किसी बड़े नेता, कारोबारी, पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति का ही क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जुर्माने से लेकर अस्पताल को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी. मेरे लिए जनता सर्वोपरि है.
उन्होंने कहा कि “मैं दिन-रात झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा हूं. ऐसे में किसी निजी अस्पताल द्वारा बाउंसर रखकर मरीजों या उनके परिजनों के साथ मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अस्पताल में मरीज को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, डर और दहशत नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!