Uncategorized

छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे – सुबोध श्रीवास्तव

जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में जेपीएससी- जेएसएससी अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं की आवाज को बल प्रयोग के माध्यम से दबाना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी जायज मांगों का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए

छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे – सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में जेपीएससी- जेएसएससी अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं की आवाज को बल प्रयोग के माध्यम से दबाना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी जायज मांगों का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों का भविष्य उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। वर्षों तक मेहनत और तैयारी करने के बाद जब परीक्षा व्यवस्था एवं भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते हैं, तब सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुने तथा उनकी मांगों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों को लाठी नहीं, रोजगार और न्याय देना चाहिए

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। छात्र अपने अधिकार, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और रोजगार की मांग कर रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना ही एक लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी है।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और व्यापक हो सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए छात्रों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने आम नागरिकों एवं छात्र-युवाओं से भी अपील की कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार, रोजगार और न्याय की लड़ाई जारी रखें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचें।

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि वे छात्रों के बीच रहकर उनके संघर्ष और जायज मांगों का समर्थन करेंगे तथा सरकार से छात्रों के साथ न्याय करने की मांग करते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!