Uncategorized
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा आंगनबाड़ी केंद्र में अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी की उपस्थिति में सीएसआर पहल के तहत नन्हें बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट का वितरण किया गया
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की यह एक महत्वपूर्ण पहल है

सरायकेला खरसावां- बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा आंगनबाड़ी केंद्र में अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी की उपस्थिति में सीएसआर पहल के तहत नन्हें बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।



