जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में कांद्रबेड़ा क्षेत्र में सघन जांच अभियान, वैध दस्तावेज के अभाव एवं ओवरलोडिंग पर पांच वाहन जब्त
स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से कार्रवाई, जब्त वाहनों को संबंधित थाना को किया गया सुपुर्द

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में कांद्रबेड़ा क्षेत्र में सघन जांच अभियान, वैध दस्तावेज के अभाव एवं ओवरलोडिंग पर पांच वाहन जब्त

स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से कार्रवाई, जब्त वाहनों को संबंधित थाना को किया गया सुपुर्द

सरायकेला खरसावां- उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला खनन विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित थाना की मौजूदगी में कांद्रबेड़ा काली मंदिर एवं कांद्रबेड़ा-डोबो मार्ग के आसपास नाका जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान पत्थर लदे 02 हाइवा, बालू लदे 02 हाइवा तथा 01 आइसर, कुल 05 वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन चालकों से परिवहन चालान सहित खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। जांच के दौरान सभी 05 वाहन चालक आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। साथ ही, वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में खनिज सामग्री पाए जाने पर ओवरलोडिंग का मामला भी पाया गया।

उक्त अनियमितताओं के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा पांचों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की गई। जब्त वाहनों को आवश्यक सुरक्षा एवं विधिसम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया।
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त सरायकेला खरसावां के निर्देश अनुसार आज जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा कपाली एवं चौका क्षेत्र में दो आईसर अवैध बालू लदा ट्रक को पड़कर चौका थाना एवं कपाली थाना को सुपुर्द किया गया है। उपायुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि जिला अंतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण, परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नही जाएगा । इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।



