विनय आईएएस एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित
विनय आईएएस एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान के शिक्षक, संस्थापक सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विनय आईएएस एकेडमी ने अपने 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन जरूरी है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करते रहना चाहिए

विनय आईएएस एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

जमशेदपुर- विनय आईएएस एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान के शिक्षक, संस्थापक सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विनय आईएएस एकेडमी ने अपने 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन जरूरी है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने कहा कि विनय आईएएस एकेडमी एक पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।
समारोह में विनय आईएएस के संस्थापक सदस्य एवं शिक्षक जयप्रकाश कुमार, जयशंकर , दीपक पूर्ति, सोनी कुमारी किरण पांडे, प्रीति कुमारी, आस्था, खुशबू कुमारी, पूजा रविशंकर, लक्ष्मी मैम एवं रिया मैम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार रोहित यादव, सोहन एवं हिमांशु का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तुति चैताली द्वारा की गई
शिक्षक दिवस समारोह के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा


