Uncategorized
वैली व्यू इंग्लिश स्कूल, टेल्को की प्रिंसिपल मिक्की सिंहा से मुलाकात कर भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित होने वाली रक्षाबंधन राखी मेकिंग प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों की सहभागिता हेतु निवेदन किया गया
इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए प्रिंसिपल ने एक विशेष संदेश में न केवल विद्यार्थियों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, बल्कि जमशेदपुर की सभी बहनों से भी ऑनलाइन या बाजार की राखियों के बजाय अपने स्नेह और पर्सनल टच से युक्त स्वयं निर्मित (Handmade) राखियां भाइयों की कलाई पर बांधने का अनुरोध किया

जमशेदपुर- आज वैली व्यू इंग्लिश स्कूल, टेल्को की प्रिंसिपल मिक्की सिंहा से मुलाकात कर भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित होने वाली रक्षाबंधन राखी मेकिंग प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों की सहभागिता हेतु निवेदन किया गया। इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए प्रिंसिपल ने एक विशेष संदेश में न केवल विद्यार्थियों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, बल्कि जमशेदपुर की सभी बहनों से भी ऑनलाइन या बाजार की राखियों के बजाय अपने स्नेह और पर्सनल टच से युक्त स्वयं निर्मित (Handmade) राखियां भाइयों की कलाई पर बांधने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी भावुक संदेश दिया कि जिन बहनों के भाई नहीं हैं, वे अपने हाथों से बनाई ये राखियां सीमाओं पर तैनात हमारे देश के वीर जवानों को भेजें, ताकि वे खुद को उनके सुरक्षा कवच में सुदृढ़ महसूस कर सकें।



