प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद उस स्थल की कुछ दक्षिणपंथियों द्वारा शुद्धिकरण करने के अनुष्ठान की तीव्र निंदा की
जिस छुआछूत ,भेदभाव और सामाजिक विषमता को दूर करने में कांग्रेस को सैकड़ो वर्ष लगे आज फिर दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोगों के द्वारा उस छुआछूत और ऊंच नीच वाली विचारधारा की पुनरावृति करके उसे पुनः जीवित एवं पुनर्स्थापित किया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है।

जमशेदपुर- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद उस स्थल की कुछ दक्षिणपंथियों द्वारा शुद्धिकरण करने के अनुष्ठान की तीव्र निंदा की।

जिस छुआछूत ,भेदभाव और सामाजिक विषमता को दूर करने में कांग्रेस को सैकड़ो वर्ष लगे आज फिर दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोगों के द्वारा उस छुआछूत और ऊंच नीच वाली विचारधारा की पुनरावृति करके उसे पुनः जीवित एवं पुनर्स्थापित किया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने सरकार से मांग है कि सरकार ऐसे संविधान विरोधी घिनौने कारनामे पर अविलंब संज्ञान लेते हुए इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उन पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करे और दोषियों को कड़ी सजा दे।




