Uncategorized

घाटशिला कॉलेज के स्थापना दिवस पर जलाए गए 66 दीप संस्थापकों के वंशज हुए सम्मानित कुलपति ने दी शुभकामनाएं कालेज के विकास में करेंगे सहयोग – विधायक

घाटशिला कॉलेज का 66 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। उक्त समारोह का उदघाटन पद्मश्री जानूम सिंह सोय, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, प्राचार्य डॉ आर के चौधरी सहित संस्थापकों के वंशज एवं आमंत्रित अतिथियों के हाथों सम्मिलित रूप से 66 दीप जलाकर किया गया। तत्पश्चात घाटशिला कॉलेज के स्थापना के प्रणेताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि घाटशिला कॉलेज की स्थापना 12 अगस्त 1961 ईस्वी में हुई थी। प्रारंभ में यह महाविद्यालय जेसी हाईस्कूल में संध्या बेला में चलता था। 1973 ईस्वी से यह महाविद्यालय अपनी भूमि पर संचालित होकर निरंतर अपनी प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के साथ यह शिक्षण संस्थान ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बना हुआ है

घाटशिला कॉलेज के स्थापना दिवस पर जलाए गए 66 दीप
संस्थापकों के वंशज हुए सम्मानित कुलपति ने दी शुभकामनाएं
कालेज के विकास में करेंगे सहयोग – विधायक

घाटशिला- घाटशिला कॉलेज का 66 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। उक्त समारोह का उदघाटन पद्मश्री जानूम सिंह सोय, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, प्राचार्य डॉ आर के चौधरी सहित संस्थापकों के वंशज एवं आमंत्रित अतिथियों के हाथों सम्मिलित रूप से 66 दीप जलाकर किया गया। तत्पश्चात घाटशिला कॉलेज के स्थापना के प्रणेताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
समारोह में आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि घाटशिला कॉलेज की स्थापना 12 अगस्त 1961 ईस्वी में हुई थी। प्रारंभ में यह महाविद्यालय जेसी हाईस्कूल में संध्या बेला में चलता था। 1973 ईस्वी से यह महाविद्यालय अपनी भूमि पर संचालित होकर निरंतर अपनी प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के साथ यह शिक्षण संस्थान ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बना हुआ है।

संस्थापक के वंशज हुए सम्मानित

स्थापना दिवस समारोह में कॉलेज के संस्थापकों में श्याम चरण मुर्मू के पुत्र देश परगना बैजू मुर्मू , जेपी केसरी की पुत्री मीना केसरी, दशरथि लाल की पुत्री प्रोफेसर वीणा श्रीवास्तव, पौत्र मुन्ना श्रीवास्तव, कृष्णा चौबे के पुत्र राजेश चौबे, शिव प्रसाद शर्मा के भाई नंद किशोर शर्मा, हरि पांडा के पुत्र शिवनाथ पांडा, कुबेर डे के पुत्र दिलीप कुमार डे को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थापक के वंशजों ने कॉलेज स्थापना समय के संस्मरण को साझा करते हुए कहा कि इस सम्मान से वे सभी बहुत आहलादित हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी संदेश

घाटशिला कॉलेज के 66 वें स्थापना दिवस पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ) अंजिला गुप्ता ने अपनी शुभकामना संदेश प्रेषित की, जिसे प्राचार्य डा चौधरी ने पढ़कर प्रस्तुत किया। अपने संदेश में कुलपति ने स्थापना दिवस पर महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घाटशिला महाविद्यालय अपने गौरवशाली 66 वर्षों की यात्रा में उच्च शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक चेतना के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, रोजगार परक, कौशल आधारित एवं समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि घाटशिला कॉलेज इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निरंतर निभाता रहेगा।

कालेज के विकास में करेंगे सहयोग – विधायक
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि घाटशिला कॉलेज के विकास में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारी को पूर्ववर्ति कॉलेज कर्मी संघ के रूप में जोड़कर रखने से कॉलेज के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
समारोह में प्रो मित्रेश्वर ने अपने संबोधन में कॉलेज के विकास यात्रा को विस्तार से बताया। इस मौके पर आमंत्रित सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कालेज में आयोजित भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं में रानी महतो, रोहित भकत, पूर्णिमा सामंत, पूजा परीदा, सरस्वती भकत एवं पूजा कुमारी को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। समारोह में डीसी राम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सोमा सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस पी सिंह ने किया। इससे पूर्व संताली विभाग की छात्राएं अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज से किया। इस मौके पर जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, केयू सीनेट सदस्य लखन मार्डी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, सोनाराम सोरेन, समाजसेवी निर्मल झुनझुनवाला, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता राकेश शर्मा, समाजसेवी आनंद अग्रवाल के अलावा काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!